Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

जनवाणी संवाददाता |

अमीनगर सराय: सोमवार को शाम बाइक से अपने घर लौट रहे एक मजदूर की अमीनगर सराय -मेरठ मार्ग पर तेज गति से आ रहे एक केंटर की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्ट में लिए भेज दिया है। फरार केंटर चालक का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पप्पू पुत्र रघुवीर निवासी फौलदनगर वर्तमान में अमीनगर सराय मोड़ पर रह रहा है और मजूदरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। सोमवार को शाम काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में अमीनगर सराय -मेरठ मार्ग पर इंद्रप्रस्थ कालेज के पास तेज गति से आ रहे एक केंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मजदूर घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पिलाना पर भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घेषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे बताये गए हैं, जिनके सिर से बाप का साया उठ गया। युवक की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img