Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

रोड रोलर की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्ध की मौत

  • ख्यावड़ी से लड़के संग दवाई लेकर आ रहा था बुजुर्ग

जनवाणी संवाददाता |

जलालाबाद: कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला करीमबक्श निवासी हमीदुल्ला पुत्र रमजानी उम्र 62 वर्ष अपने पुत्र मेहरबान के साथ बाइक पर क्षेत्र के ही ख्यावड़ी गांव में सांस की देसी दवाई लेने के लिए गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों खयावड़ी से निमार्णाधीन एक्सप्रेस वे से होते हुए हसनपुर लुहारी की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह हसनपुर लुहारी में जलालाबाद मार्ग के समीप पहुंचे तो उनके आगे चल रहा एक्सप्रेस वे की मिट्टी दबाने का रोड रोलर अचानक ब्रेक लगाकर पीछे की ओर चल दिया। इस दौरान बाइक चला रहे मेहरबान व आसपास के लोगों ने रोलर संचालक को काफी रोकने का प्रयास किया। लेकिन उसे सुनाई नहीं दिया।

जिसके कारण रोड रोलर पीछे से आ रही बाइक पर चढ़ गया। इस दौरान मेहरबान तो उछल कर एक ओर जा गिरा। लेकिन हमीदुल्लाह बाइक के साथ रोड रोलर के नीचे आ गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हमीदुल्लाह को घायल अवस्था में रोड रोलर के नीचे से निकाला। इस दौरान रोलर चालक मौके से फरार हो गया। उधर, जब परिजन हमीदुल्ला को थाना​भवन सामुदायिक चिकित्सालय ले गए तो डॉक्टर ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। हमीदुल्लाह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी दिलीप शर्मा ने बताया कि दुर्घटना प्रतिबंधित क्षेत्र में हुई है। परिजनों की ओर से किसी भी प्रकार की तहरीर देने से इनकार कर दिया है। यदि कोई तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img