Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर आवारा गौवंश से टकराकर बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

  • कांधला में दिल्ली—सहारनपुर हाइवे पर हुई दुर्घटना

जनवाणी संवाददाता |

शामली:  कांधला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूम रहे आवारा गौवंश से बाइक टकराने से दिल्ली निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि उसकी पत्नी को घायल अवस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
दिल्ली पंजाबी कॉलोनी निवासी जगपाल अपनी पत्नी पूजा के साथ कैराना रिश्तेदारी में जा रहा था। शुक्रवार की देर रात्रि वह बाइक से जैसे ही वह दिल्ली सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी पर कांधला थाना क्षेत्र में भारसी मोड़ के निकट पहुंचा तो अचानक गोवंश के सामने आ जाने से बाइक उससे टकरा गई।

जिसमें जगपाल उसकी पत्नी बाइक से दूर जाकर गिरे। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने दोनों घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने जगपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नी पूजा की हालत को चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। मामले की सूचना उनके परिजनों को दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img