- गांव लालवाला के पास हुई घटना
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: थाना नगीना देहात के क्षेत्र के गांव लालवाला के पास घर लौट रहे दंपति की बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में बाइक सवार पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगीना क्षेत्र के गांव साबुवाला निवासी सुरेश उम्र 50 वर्ष अपनी पत्नी लता उम्र 48 वर्ष शुक्रवार की रात को कहीं से वापस अपने घर लौट रहे थे।
गांव लालवाला के पास किसी अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली से उनकी बाइक की टक्कर हो जाने के कारण दोनों पती पत्नी घायल हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी नगीना देहात ने शवों को पोस्टमार्टम अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया है।

