Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मेरठ-करनाल नेशनल हाइवे पर गांव हसनपुर गेट सामने एक अनियंत्रित कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी मामूली रूप से घायल हुई। दुर्घटना की सूचना पर लांक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और डायल-122 की मदद से घायल को तुरंत शामली सीएचसी में भि्जवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।

शुक्रवार को गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव बूंटा निवासी तालिब पुत्र आबिद अपनी पत्नी तरन्नुम के साथ गांव से बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल दभेड़ी थाना बुढ़ाना जा रहा था। जब बाइक सवार तालिब मेरठ-करनाल नेशनल हाइवे पर गांव हसनपुर गेट के पास पहुंचा तो एक अनियंत्रित कैटर अचानक पलट गया, कैंटर के बराबर में चल रहा तालिब इससे पूर्व संभल पाता कैंटर की चपेट में आ गया।

दुर्घटना में तालिब की पत्नी छिटक कर दूर जा गिरी जबकि तालिब कैंटर की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर लांक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों मदद से घायल तालिब को डायल-112 की मदद से शामली सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा। तालिब की गंभीरावस्था के चलते शामली सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img