जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: देर रात क्षेत्र के गांव सब्दलपुर तेली निवासी सलमान व इकरार अपनी बाइक से सोमवार के करीब 9:30 बजे चांदपुर से अपने घर जा रहे थे जैसे ही सैद्धवार के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई जिसमें सलमान व इकरार गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां सलमान को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया वही इकरार गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। सलमान की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी |

