Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसे में बाइक सवार पशु व्यापारी की मौत

  • अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सिवालखास के पशु व्यापारी की हुई मौत

जनवाणी ब्यूरो |

रोहटा: भोला-रोहटा संपर्क मार्ग पर सोमवार की सुबह सड़क हादसे में कस्बा सिवालखास के रहने वाले पशु व्यापारी की मौत हो गई। सड़क हादसा बुड्ढा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ मृतक के शव का पुलिस ने पंचनामा भरकर बिना पोस्टमार्टम के परिवार वालों को सौंप दिया है। वहीं दूसरी और हादसे को लेकर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ।

यह सड़क हादसा रोहटा-भोला संपर्क मार्ग पर बुड्ढा गांव के पास सोमवार की सुबह हुआ जब कस्बा सिवालखास निवासी पशु व्यापारी अख्तर (58) वर्ष बाइक पर सवार होकर मढियाई स्थित लगने वाली पशु पैठ में जा रहा था।बताया गया कि जब वह भोला-रोहटा संपर्क मार्ग पर बुड्ढा गांव के पास पहुंचा, तो सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

17 23

हादसे के बाद सड़क पर जा गिरा और सिर सड़क पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और उसे सीएससी लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया। सड़क हादसे को लेकर कोहराम मचा हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img