Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

यूपी में सियासी हलचल के बीच भाजपा ने डाला डेरा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव से पहले सियासी नब्ज टटोलने के लिए भाजपा हाईकमान ने यूपी में डेरा जमाया है। वजह चाहे कोई भी हो लेकिन भाजपा के शीर्ष रणनीतिकार 19 से 23 नवंबर तक यूपी में प्रवास कर चुनावी रणनीति की थाह ले रहे हैं।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि विधानसभा चुनाव की जीत पार्टी के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके परिणाम न केवल 2024 में होने वाले आम चुनाव को प्रभावित करेंगे बल्कि 2024-25 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर भी इसका बड़ा असर होगा।

यही कारण है कि यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संभाल ली है।

चुनाव से पहले डीजीपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन यहां कर भाजपा हाईकमान ने योगी आदित्यनाथ सरकार में प्रदेश की कानून-व्यवस्था में हुए सुधार का संदेश देने की कोशिश की है।

गृहमंत्री शाह 19 नवंबर को कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करने के बाद दूसरे दिन भी मौजूद रहे। वहीं प्रधानमंत्री भी शुक्रवार को झांसी और महोबा में करोड़ों की सौगात देने के बाद रात को लखनऊ पहुंचे।

शनिवार को डीजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद मोदी ने शनिवार को भी लखनऊ में  रात्रि विश्राम किया। मोदी ने राजभवन में मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से विभिन्न मुद्दों पर वार्ता भी की। हर क्षेत्र को साधेंगे प्रधानमंत्री रविवार को यहां से बांदा जाएंगे और बुंदेलखंड की जनता को करोड़ों की सौगात देंगे।

इसके बाद नड्डा 22 नवंबर को गोरखपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे और रात को लखनऊ में भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।

नड्डा 23 नवंबर को कानपुर में भी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह 25 को सीतापुर और 27 को जौनपुर में इस सम्मेलन में शामिल होंगे। शाह भी पश्चिम व ब्रज में बूथ सम्मेलन के जरिये लोगों की नब्ज टटोलेंगे।

फीडबैक के आधार पर रणनीति 

जानकारों का मानना है कि नवंबर में इस तरह ताबड़तोड़ दौरे कर भाजपा के शीर्ष रणनीतिकार जमीनी हकीकत जान रहे हैं। दिसंबर में इसी फीडबैक के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img