जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: भारतीय जनता पार्टी महापौर पद के प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने सोमवार को दल बल के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी डॉक्टर सरोजिनी अग्रवाल, धर्मेंद्र भारद्वाज, राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त सुनील भराला, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, चुनाव संयोजक सुरेश जयंत ऋतुराज समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।


