Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मिकी द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी एवं जिला प्रभारी, प्रदेश मंत्री डा. चन्द्रमोहन एवं मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया गया। ततपश्चात जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

54 2
मुख्य अतिथि का स्वागत करते जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला।

इससे पूर्व जनपद आगमण पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी का गुप्ता रिसोर्ट पर जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, जिला मंत्री सुनील दर्शन, मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, गौरव पंवार, नितिन बालियान आदि ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और इस सम्मान समारोह में भारत सरकार राज्यमंत्री व सांसद डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व विधायक सदर कपिल देव अग्रवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, जिला संयोजक पंचायत चुनाव रूपेन्द्र सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी डा. वीरपाल निर्वाल, वन्दना वर्मा, अमित सिंह रावल, तरूण पाल, भगवान शर्मा, प्रवीण टेलर, गुडडी पत्नी डा. विपिन त्यागी, सीमा पत्नी जोगेन्द्र सिंह, प्रमोद कश्यप, कमलेश, विजय चौधरी, मनोज राजपूत, तुषार चौहान, वार्ड दो से रजत, चेयरमैन सहकारी बैंक सतपाल पाल, सदस्य पिछड़ा आयोग जगदीश पांचाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला महामंत्री विजय सैनी, सुषमा पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, नितिन मलिक, अमित चौधरी, जिला मंत्री राहुल वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया अचिंत मित्तल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img