- प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन, लाभार्थियों को आवास आंवटित किए
जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर व पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के अंतर्गत पालिका परिसर में कार्यकर्म का आयोजन किया गया। पालिका चेयरमैन ने सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी। इसके विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन कर मकानों का आवंटन व स्ट्रीट वेंडर निधि दी।
प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पालिका परिसर में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम अजय कुमार व चेयरमैन संगीता धामा, डूडा परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर ने किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है, जिसमें गांव गरीब, बेसहारा लोगों के लिए अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में प्रदेश उन्नति नहीं कर पाया था, लेकिन महज चार सालों में ही प्रदेश में सड़के, गलियां, चमकने लगी गई।
सड़कों को रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाईट लगवाई गई। स्वच्छता अभियान को पर ध्यान देकर नगर व गांवों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है। प्राथमिक विद्यालयों का सौंदर्यकरण कराकर उन्हें निजी स्कूलों के समकक्ष किया गया है। लाकडाउन के दौरान कोई भूखा ना सोए इसलिए निरंतर राशन वितरण कराया गया।
उन्होंने कहा कि चार वर्षों में जिस तरह से सरकार द्वारा किसानों व गरीबों के लिए कार्य किए गए। उनसे किसानों व गरीबों की आर्थिक व्यवस्था में सुधार हुआ है। कानून व्यवस्था में भी पूर्ववर्ती सरकारों से ज्यादा सुधार हुआ है। वहीं निवेशकों की आस्था भी प्रदेश में निवेश करने के लिए बढ़ी है, जिससे युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।
उन्होंने पीएम स्ट्रीट वेंडर निधि के अंतर्गत नगर के पांच रेहड़ी पटरी वालों को निधि सौंपी। इसके साथ ही डूडा द्वारा दस लोगों को पीएम निधि आवास योजना के अंतर्गत मकानों का वितरण किया। इस अवसर पर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर, नीरज शर्मा, सचिन, लाला, नासिर आदि मौजूद रहे।

