Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

किसानों को गुलाम बनाना चाहती है भाजपा सरकार: अतुल

  • 23 मार्च को मवाना में स्वतंत्रता सेनानी धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का होगा अनावरण समारोह
  • सपा मुखिया अखिलेश यादव होंगे मुख्य अतिथि, समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया

मुख्य संवाददाता |

बागपत: 23 मार्च को मवाना में स्वतंत्रता सेनानी धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा के अनावरण समारोह को सफल बनाने के लिए समाजवादियों ने ताकत झोंक दी है। सपा नेता अतुल प्रधान ने रविवार को जनपद में दर्जनभर गांवों का दौरान किया और समारोह में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों से सरकार किसान को गुलाम बनाना चाहती है। पूंजीपतियों के इशारे पर कानून बनाकर किसान को बर्बाद करने की नीति पर काम चल रहा है।

रविवार को सपा नेता अतुल प्रधान, जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने जनपद के बाघू, बली, निबाली, नंगला, बुढ़ैड़ा, शबगा, असारा, शाहजहांपुर, कमाला, कैडवा, चिरचिटा आदि गांवों में जनसंपर्क किया और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। सभाओं में पहुंचने पर अतुल प्रधान व बिल्लू प्रधान का जोरदार स्वागत समर्थकों ने किया।

सभाओं को संबोधित करते हुए अतुल प्रधान ने बताया कि 23 मार्च को मवाना में स्वतंत्रता सेनानी धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि सपा मुखिया अखिलेश यादव होंगे। वह एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनपद से भारी संख्या में पहुंचकर समारोह को सफल बनाएं। अतुल प्रधान ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि यह भूमि किसानों के देवता की कर्म•ाूमि है। वह इसे नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश में किसान विरोधी सरकार है।

किसान को जो चाहिए वह देती नहीं है और जो नहीं चाहिए वह उसे थोपने में लगी है। कृषि कानूनों का किसान डटकर विरोध कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें लागू किया जा रहा है। भाजपा सरकार किसान की सुनने वाली नहीं है। वह पूंजीपतियों की सुनने वाली सरकार है।

पूंजीपतियों के इशारे पर ही कृषि कानून बनाए गए हैं। पूंजीपतियों के गोदाम पहले बनवा दिए गए और कानून बाद में बना। किसान कानून से बर्बाद होगा या आबादी, इसकी चिंता सरकार को नहीं है। यह तीनों कानून किसान को बर्बाद करने वाले हैं। सरकार भी इन कानूनों के माध्यम से किसानों को गुलाम बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को चार साल हो गए हैं। एक भी रुपया गन्ने के मूल्य में नहीं बढ़ाया गया। यह सरकार किसानों को बर्बादी के मुहाने पर ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में किसानों के गन्ने का मूल्य भी बढ़ाया गया और किसान हित में कदम उठाए गए।

किसान को हमेशा खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में किसानों को फिर किसान विरोधी सरकार को सबक सिखाना होगा।

इस अवसर पर हाजी तराबुद्दीन, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, रविंद्र नैन, जियाउद्दीन चौधरी, तहसीम छपरौली, नवाब सैफी, राधे गुर्जर, रमन चौधरी, प्रदीप कश्यप, प्रवीण शास्त्री, सुशील नैन, सुरेंद्र राठी, इमरान, इम्तियाज आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img