Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

किसानों को बर्बाद कर रही है भाजपा: चौधरी अजित सिंह

सोरम पंचायत में गरजे रालोद सुप्रीमो————-

  • गत दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की घटना की जताई निंदा

  • घटना में घायल किसानों का हाल पूछने पहुंचे उनके घर

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम की चौपाल पर मंगलवार को हुई पंचायत में राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने सोमवार को किसानों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए जमकर भर्त्सना की।

गांव सोरम की ऐतिहासिक चौपाल पर आयोजित हजारो लोगों की पंचायत में रालोद प्रमुख चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। केंद्र सरकार अडानी व अम्बानी के इशारे पर काम कर रही है।

22 25

भाजपा की सरकार किसान विरोधी होने के साथ-साथ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वे ज्यादा कुछ नही कहना चाहते वे तो सिर्फ गत दिवस की घटना में घायल हुए किसानों का हालचाल पूछने आये हैं।

24 21

उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि आगामी जिस तारीख में भी गांव सोरम के किसान पंचायत रखेंगे वे स्वयं या जयंत चौधरी अवश्य शामिल होंगे और किसानों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ने में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने घटना में घायल किसानों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

इस दौरान में रालोद के पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, नवाजिश आलम खान, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, धर्मवीर बालियान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चौधरी जिले सिंह व संचालन रामलाल सिंह ने किया। पंचायत में आस-पास के गांवों के हजारों किसान मौजूद रहे।

रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने पूछा घायलों का हालचाल

20 28 21 25

गांव सोरम में पहुंचे रालोद प्रमुख चौधरी अजीत सिंह सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओंं व किसानों के बीच हुई मारपीट की घटना में घायल योगेश, पिंकर, भूरा, अनिल व सीटू के घर पहुंचे व उनका हालचाल पूछा तथा आश्वस्त किया कि उनको न्याय दिलाया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img