Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

आगरा में भाजपा नेता के 67 वर्षीय भाई की हत्या, फ्लैट में मिला शव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आगरा के थाना हरीपर्वत इलाके के फ्रीगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला नेता के बुजुर्ग भाई की हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उनका शव फ्लैट में पड़ा मिला। वारदात रात में हुई है, जबकि शहर में नाइट कर्फ्यू लागू है। फिर भी किसी को जानकारी नहीं हो सकी। हत्यारे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

फ्रीगंज स्थित रामादेवी अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहने वाले 67 वर्षीय किशन अग्रवाल की सोमवार रात को घर में ही हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोगों ने किशन अग्रवाल का फ्लैट खुला हुआ देखा। इस पर अंदर गए तो वह बेड पर पड़े हुए मिले। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर आईजी नवीन अरोड़ा सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज 

उधर, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि रात तकरीबन 11:00 बजे महिला सहित चार लोग कार से आए थे। रात दो बजे किशन अग्रवाल के फ्लैट से निकलकर गए हैं। इसके बाद क्या हुआ, किसी को कुछ नहीं मालूम। अपार्टमेंट में 26 फ्लैट हैं। इसके बावजूद किसी को हत्या की जानकारी नहीं हो सकी। अपार्टमेंट के नीचे ही मार्केट भी बना हुआ है।

किशन अग्रवाल की मुंह दबाकर हत्या की आशंका है। उनके घर में अलमारी और तिजोरी खुली पड़ी हुई हैं। इससे लूटपाट के बाद हत्या की आशंका है। पुलिस जांच में जुटी है। घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर घटना के खुलासे की मांग की।

यह भी सवाल उठाया कि रात 9:00 बजे कर्फ्यू लग गया था। फिर भी सीसीटीवी फुटेज में अपार्टमेंट की तरफ एक कार आती नजर आ रही है। किशन अग्रवाल की बहन अलका अग्रवाल भाजपा की कार्यकर्ता हैं। उनके बेटे निखिल अग्रवाल और पत्नी मंजू की पूर्व में मौत हो चुकी है। वह अकेले ही फ्लैट में रहते थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img