Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

भाजपा नेता का शव रेलवे ट्रैक से बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: डोईवाला (देहरादून) भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनदीप बजाज का शव शनिवार की सुबह लच्छीवाला रेलवे ट्रैक के पास बरामद किया गया है। उनके सिर में गंभीर चोट पाई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

देहरादून जिला पुलिस कंट्रोल रूम को शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे रेलवे विभाग डोईवाला की ओर से सूचना दी गई थी एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के समीप मृत स्थान पड़ा है। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि आसपास लोगों से पूछताछ करने के बाद मृतक की पहचान मंदीप बजाज (48 वर्ष) पुत्र त्रिलोक बजाज निवासी डोईवाला देहरादून के रूप में की गई।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उनके सिर पर गंभीर घाव पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से वह अवसाद ग्रस्त थे। उल्लेखनीय है कि फरवरी माह में एक दुर्घटना के दौरान उनके बड़े भाई की मृत्यु हो गई थी। बड़े भाई की देनदारी को लेकर कोतवाली डोईवाला में उनके और उनके परिवार के खिलाफ स्थानीय लोगों ने चिटफंड अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि तभी से वह अवसाद की स्थिति में थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img