Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का निधन, CM ने जताया शोक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: देवरिया जिले की सदर सीट के भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया। 75 वर्ष के जन्मेजय सिंह को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

यहां से उन्हें राममनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया, यहीं उनकी इलाज के दौरान की ही मत्यु हो गई। वे विधानसभा के मॉनसून सत्र में शामिल होने के लिए लखनऊ आए थे। बताया जा रहा है कि चार महीने पहले भी जन्मेजय सिंह को माइनर अटैक पड़ा था।

सीएम योगी ने जताया शोक

01 1

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया सदर से विधायक जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में सीएम ने कहा है कि जन्मेजय सिंह एक समर्पित जनप्रतिधि थे वे हमेशा अपने क्षेत्र के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन से पार्टी ने एक सच्चा समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना एक सच्चा सेवक खोया है।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जताया दुख

देवरिया जिले की सदर सीट के भाजपा के विधायक जन्मेजय सिंह का जन्म सात जुलाई, 1945 को उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुआ था।

अपने पीछे वे पत्नी गुजराती देवी और तीन बेटे और चार बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। वह उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधान सभा के सदस्य रहे।

दो बार भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में उन्होंने देवरिया निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जेपी जायसवाल को 46,236 वोटों से मात दी थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img