Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

पंडित दीनदयाल जयंती की पूर्व संध्या भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजालि

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर नगरपालिका परिषद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिहं ने कहा कि दीनदयाल का संपूर्ण जीवन देश की संस्कृति और हितों के लिए समर्पित रहा, उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को पंक्ति में खड़े पहले व्यक्ति के समकक्ष लाना चाहते थे।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के नेता थे। वे एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्य निष्ठा को महत्व दिया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत राष्ट्र की एकता, समता युक्त समाज, पर्यावरण की रक्षा, प्लास्टिक का कम प्रयोग करने के लिए समाज में  जनजागरण, स्वेदशी का प्रयोग, समाज मे स्वास्थ्य, स्वच्छता अभियान का सभी पार्टी पदाधिकारियों हाथ उठाकर संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद अट्टा, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिता खोखर, बड़ौत नगर अध्यक्ष अमित, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, बोबिल चौधरी, नगर महामंत्री गौरव शर्मा भानू, रजत चौधरी, गौरव चौधरी, प्रदीप तोमर आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img