जनवाणी संवाददाता |
बालैनी: कोरोना वैक्सीनेशन में भाजपा कार्यकर्ता सेवाभाव से काम कर रहे हैं। इसके लिए वह जनता को सहूलियतें दें रहें है। लोगों को घर से बूथ तक और बूथ से घर तक ले जा रहे है। इस कार्य में भाजपा के सभी संगठन, युवा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी भी जुट रहे है।
भाजपा अमीनगर सराय के मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने अपने पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं के साथ मिलकर गांव मतान्तनगर, नवादा स्थित वैक्सीन सेन्टर पर 45 वर्ष से ऊपर वाले करीब 65 लोगों को वेक्सीन लगवाई। इस अवसर पर तरुण यादव, लक्की चौधरी, ग्राम प्रधान नवादा सोहन लाल, मतानतनगर प्रधान जयकुमार, इंद्रा , बेबी, एएनएम पूजा, योगिता, सतवीरी, प्रीति, सी एच ओ डा उमेश, डॉक्टर हंसराज व सुमन्त मौजूद रहे।

