Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

नपा अध्यक्ष के नेतृत्व में किया भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: भाजपा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मोहित बेनीवाल का नगर पालिका के चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर भगवा हिन्द वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

बुधवार को हुए स्वागत समारोह में चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि भाजपा लगातार लोगों के दिलों में बस रही है। लगातार भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है। विपक्ष के पास कुछ काम नहीं है। वह औछी राजनीति करने लगे हैंं। भगवा हिन्द युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह पंवार ने मोहित बेनीवाल को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। उसके बाद सभी कार्यकर्ता भगवा जिलाध्यक्ष के कार्यलय पहुंचे। तथा वहां एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कुछ अहम विषयों पर चर्चा की गई।

युवा जिलाध्यक्ष दिपांशु गुप्ता ने बताया कि बागपत जनपद में सबसे बड़ी समस्या बेसहारा पशुओं की है। मुख्यमंत्री द्वारा नगर में गोशाला तो खुलवा दी गयी। परन्तु, पशुओं के समस्या कम नहीं हो सकी। इस मौके पर मनीष शर्मा, अमित जैन, पंकज जैन, नीरज जैन, अभिषेक कटारिया, निर्दोष गुप्ता, रवि कुमार, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, हिमांशु शर्मा, गगन तोमर, मनीष जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img