Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

दुर्घटनाओं में मौतों पर अंकुश की मांग को भाकियू का धरना

  • बिडौली-चौसाना मार्ग पर नवम्बर में 07 मौत, 30 घायल
  • तहसीलदार ऊन और पीडब्ल्यूडडी जेई को सौंपा मांगपत्र

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: चौसाना से बिडोली जाने वाली सड़क पर नवम्बर माह से दर्जनों हादसे में 07 लोगों की जान चली गई थी। जिसमें करीब 30 से अधिक व्यक्ति घायल भी हुए थे। जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्रेकर निर्माण की मांग को लेकर धरने की चेतावनी दी थी। लेकिन भाकियू के अल्टीमेटम के बाद भी जिला प्रशासन नहीं जागा। जिसके बाद शनिवार कि सुबह करीब 10:00 बजे से दर्जनो भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिडौली मार्ग पर धरना शुरू कर दिया।

कुछ समय के बाद ही तिराहे पर सैंकडों ग्रामीण व किसान एकत्र हो गए। धरने की अध्यक्षता कालूराम राठी और संचालन अरविंद कुमार ने किया। धरने की सूचना पर पीडब्ल्यूडी के जेई जंगसेर सैनी व तहसीलदार भोपाल सिंह मौके पर पहुंचे। जेई जंगसेर सैनी ने धरनारत किसानों को आश्वासन दिया कि कल से ही ब्रेकर का निर्माण शुरू हो जाएगा। किसानो ने मांगपत्र तहसीलदार ऊन, पीडब्ल्यूडी के जेई जंगसेर सैनी को सौंपा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img