Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

भाकियू कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में मारे गए किसानों को दी श्रद्धांजलि

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: क्षेत्र के ग्राम बागड़पुर में महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा के निकट इकट्ठा हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। इस दौरान आंदोलन में शहीद हुए किसानों श्रद्धांजलि भी दी गई।

केंद्र सरकार बनाये गए कृषि कानूनों का भारतीय किसान यूनियन के साथ ही अन्य किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। कई दिनों से किसान कानूनों के विरोध में दिल्ली में धरना दे रहे हैं। इस दौरान कई किसानों की मौत भी हो चुकी है। रविवार को ग्राम बागड़पुर में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई।

नेताओं ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसानों से दिल्ली चलने के लिए तैयार रहने की अपील की। इस दौरान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा अधूरे छोड़े गए कार्यों को पूरा करने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर शीशपाल सिंह, रामपाल सिंह, कल्याण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरि सिंह, राजेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, चेतन स्वरूप ,ओमवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज कुमार , लोकेश कुमार , हुकम सिंह व विनोद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img