जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: रविवार को संजय गांधी पीजी कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सरूरपुर के संजय गांधी डिग्री कॉलेज में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में दौड़ प्रतियोगिता ऊंची कूद लंबी कूद डिस्क थ्रो शारीरिक व्यायाम आदि आयोजित किए गए ब्लॉक स्तरीय खेलों में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार विधायक जितेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ,सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुशील शर्मा, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण सुनील कुमार एवं अन्य समस्त सहायक विकास अधिकारी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अजय कुमार, संदीप कुमार व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

