- आवश्यकता पड़ने पर छह बार रक्तदान कर चुके है शुभम गर्ग
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एक युवक को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर जीवन ज्योति ब्लड समूह बिजनौर के ब्लड मित्र शुभम गर्ग ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के लिए रक्तदान किया। अबतक वह मानव सेवा के इस नेक कार्य के लिए समूह की ओर से छह बार रक्तदान कर चुके है।
जीवन ज्योति ब्लड मित्र समूह बिजनौर लगातार रक्तदान के क्षेत्र में सेवा प्रदान करता चला आ रहा है। समूह की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व आवश्यकता पड़ने पर ब्लड मित्र दौड़ कर रक्तदान करते हैं। अब तक हजारों लोगों की जान बचाने में ब्लड मित्र बढ़-चढ़कर अपना योगदान निभा चुके हैं।
इसी क्रम में शुभम गर्ग ने जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान दिया। उन्हें समूह के संयोजक ललित जोशी ने दूरभाष पर सूचना देकर अवगत कराया कि जिला अस्पताल में एक युवक को ब्लड की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही शुभम गर्ग ब्लड बैंक पहुंचे और उन्होंने रक्तदान कर युवक की जान बचाई।
शुभम पूर्व में भी पांच लोगों को रक्तदान कर चुके हैं और लगातार समूह के ब्लड मित्र के रूप में सेवा प्रदान कर रहे हैं। बता दें कि जिले सहित आसपास के नगर, महानगरों व उत्तराखंड में समूह के ब्लड मित्र रक्त सेवा प्रदान कर रहे हैं।

