Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जमीनी विवाद में खून खराबा

  • बहसूमा में दिल दहलाने वाली वारदात
  • छोटे भाई ने गोली मारकर की खुदकुशी, पत्नी ने भी पी लिया जहर
  • घर से पिता और भाई फरार, मचा कोहराम
  • महिला मवाना के अस्पताल भर्ती, जूझ रही जिंदगी और मौत के बीच

जनवाणी संवाददाता |

बहसूमा: थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात में जमीन के एक टुकडेÞ को लेकर भाइयों के बीच चल रहे मनमुटाव के चलते पूरा परिवार बर्बाद हो गया। जमीन के टुकडेÞ की वजह से छोटे भाई से चल रहे विवाद से अवसाद के चलते बड़े भाई ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पति को मरता हुआ देखकर पत्नी ने भी जहर पी लिया। वो जिंदगी मौत के बीच झूल रही है। उसे मवाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

10 9

पुलिस की मानें तो विवाद की वजह 24 बीघा जमीन है। उधर, सूचना मिलते ही थाना पुलिस एवं सीओ आशीष शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। जबकि अस्पताल में भर्ती विपिन की पत्नी सुंदरी के पुलिस बयान लेने में जुटी हुई हैं। फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है ।

अकबरपुर सादात गांव में विपिन पुत्र ऋषिपाल का छोटे भाई अरविंद से जमीन का विवाद था।। छोटा भाई 24 बीघा की जमीन अपने नाम लिखाना चाहता था। इसको लेकर आए दिन घर में विवाद रहता था। शुक्रवार की सुबह भी घर में जमीन को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ। इसके बाद बड़े भाई विपिन ने सीने में तमंचे से गोली मार कर जान दे दी।

गांव वालों ने पुलिस को बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भी जमीन को लिखवाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। शुक्रवार की सुबह को भी भी दोनों भाइयों में विवाद हुआ। इसी बीच, बड़े भाई विपिन ने खुद को सीने पर तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पति को मरता देख पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पिता का रवैया पक्षपात पूर्ण

गांव वालों की मानें तो जो कुछ इस परिवार में हुआ है उसके लिए पिता का रवैया ही जिम्मेदार है। उन्होंने पुलिस को बताया कि ऋषिपाल के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा विपिन, इसके बाद मंझला और तीसरा छोटा बेटा। तीनों की शादी हो चुकी है। मंझले बेटे की शादी बड़े बेटे विपिन की साली से हुई है। कुछ समय पहले मंझले बेटे की बीमारी से मौत हो गई थी। उसके बच्चों और पत्नी की देखभाल बड़ा बेटा विपिन करता है।

09 8

छोटा बेटा बाहर नौकरी करता है। वह अपने दोनों भाइयों की जमीन को अपने नाम कराना चाहता है। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद रहता है। पिता ऋषिपाल पूरी जमीन छोटे बेटे अरविंद के नाम करना चाहता है। आज सुबह जब फिर झगड़ा हुआ तो पिता ने कहा कि वो छोटे बेटे को सारी जमीन देगा। इसी बात से नाराज होकर बड़े बेटे विपिन ने गोली मार ली। पत्नी ने भी जहर खा लिया।

बेटे की लाश, बहू मौत के मुहाने पर और हो गए फरार

घर में बड़े बेटे की लाश पड़ी थी, उसकी पत्नी ने जहर पी लिया वो भी मौत के मुहाने पर खड़ी थी, इसके बाद भी कसूरवार बताए जा रहे ऋषिपाल और विपिन घर से भाग गए। ग्रामीणों ने ही विपिन और उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। रिश्तेदारों को सूचना दी है। विपिन की शादी सुंदरी से हुई थी।

दोनों के शादी के बाद अपने कोई बच्चा नहीं था। जबकि मंझले भाई जिसकी छह साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं। विपिन ने अपने मंझले भाई की शादी अपनी ही साली आशा से की थी। दोनों के दो बेटी, एक बेटा है। भाई के मरने के बाद बड़े भाई विपिन ने इस परिवार की जिम्मेदारी ली थी।

एसपी देहात पहुंचे अस्पताल

घटना को लेकर एसपी देहात कमलेश बहादुर मवाना स्थित अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मौत से जुझ रही सुंदरी से बातचीत की। उन्होंने बताया, परिवार में जमीन का विवाद था। इसी को लेकर युवक ने गोली मार ली। उसकी पत्नी ने भी जहर खा लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img