Thursday, July 23, 2026
- Advertisement -

विशेष निगरानी में होंगे निकाय चुनाव

  • संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस रहेगी तैनात
  • नगर निगम के मतदाताओं की गिनती कताई मिल में होगी, जबकि नगर पंचायतों की तहसील में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डीएम दीपक मीणा ने संवेदनशील या फिर अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की विशेष निगरानी की जाएगी, जिसमें निकाय चुनाव होंगे। सोमवार को डीएम ने पत्रकारों से बातचीत में ये दावा किया हैं। जनपद में 272 मतदान केन्द्र ऐसे हैं, जो पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती हैं। ये कदम शांति पूर्ण चुनाव कराने के लिए उठाया जा रहा हैं।
पिछले चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया हैं।

संभावना व्यक्त की जा रही हैं कि मतदान के दौरान कुछ मतदान केन्द्रों पर हिंसा की संभावनाएं हैं, जिसको देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। मेरठ में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। इसकी पूरी चुनावी डायरी डीएम ने पत्रकारों के साथ साझा करते हुए बताया कि नगर निगम एक, नगर पालिका परिषद दो, नगर पंचायत 13 पर मतदान होगा। इस तरह से जनपद में 16 निकाय के लिए चुनाव होगा।

इस तरह से प्रशासन ने 503 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं तथा 1480 बूथ हैं। डीएम ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि नगर निगम का चुनाव ईवीएम मशीन से कराया जाएगा, जबकि नगर पंचायतों का चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि 38 जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी चुनाव में लगाई गयी है तथा 57 निर्वाचन अधिकारी तैनात किये गए हैं। 89 सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात रहेंगे, जबकि 38 जोनल मजिस्ट्रेट और 154 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई हैं।

पोलिंग पार्टियों को मतदान से पहले दिन भामाशाह पार्क से रवाना किया जाएगा। वहीं पर चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं की मतगणनना का कार्य कताई मिल में चलेगा, जबकि नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों की मतगणना का कार्य तहसील में किया जाएगा। मेरठ तहसील की नगर पंचायत सिवालखास, खरखौदा नगर पंचायत की मतपेटियां सदर तहसील में जमा होंगी, वहीं पर मतगणना भी की जाएगी।

इस बार 1257440 मतदाता चुनेंगे शहर सरकार

नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिसमें सभी की नजरें वोटरों पर टिकी हैं कि वह आखिर महापौर एवं पार्षद पदों पर किसके पक्ष में मतदान कर उनके भाग्य का फैंसला कर सरकार बनायेंगे। जिसमें महानगर में 12 लाख से अधिक मतदाता है, जोकि महापौर एवं वार्ड सभासदों के भाग्य का फैसला वोट की चोट से करेंगे। महानगर में महापौर की सरकार के लिये 1257440 वोटर हैं जोकि भाग्य का फैसला करेंगे।

04 10

जिसमें पुरुष वोटरों की संख्या-663174 है जबकि महिला वोटरों की संख्या-594266 है। जिसमें इस बार पुरुष एवं महिला वोटरों के बीच 68908 वोटों का अंतर है। महिला वोटों की संख्या पुरुष वोटरों से कम है। मतलब साफ है कि पुरुष वोटरों की संख्या महापौर की सरकार बनाने में वोटों के हिसाब से कुछ ज्यादा अहम होगी।

निगम में महापौर की सरकार बनती है,जबकि नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में चेयरमैन की सरकार बनती है। ऐसे में महानगर में इस बार ओबीसी प्रत्याशी की महापौर सरकार बनने जा रही है। जिसके भाग्य का फैसला महानगर के 90 वार्डों में रहने वाले 1257440वोटर करेंगे। यही वोटर महापौर के साथ अपने-अपने वार्ड मेें पार्षद के भाग्य का फैसला भी करेंगे। इन वोटरों में महिला वोटरों की संख्या करीब 69 हजार पुरुष वोटरों से कम है।

महानगर में यही वोटर महापौर एवं पार्षद के भाग्य का फैसला वोट की चोट के हिसाब से करेेंगे। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद सभी प्रत्याशियों की नजर इन वोटरों पर है कि यही वोटर उनके भाग्य का फैसला वोट देकर केंगे। इन वोटरों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिये प्रत्याशी ऐड़ी चोटी का जोर लगाये हुये हैं। वैसे तो चुनाव से कई महीनों पूर्व चुनाव मैदान में ताल ठोकने वाले प्रत्याशी आरण सूची जारी होने से पहले ही अनुमान के आधार कि उनकी सीट किस आरक्षण में आयेगी,

लेकिन आरक्षण की जो आधिकारिक सूची जारी होती है, उसके बाद ही उनका चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना तय माना जाता है। जिसमें आरक्षण सूची के बाद वह चुनाव लड़ने के लिये पात्र हैं या नहीं तो आरक्षण सूची जारी होने के बाद निर्धारित हो चुका, अब तो कुछ शेष बचा है तो पार्टी का सिंबल जो प्रत्यासी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। जो निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्होने इन वोटरों पर पूरा फोकस अपने पक्ष में मतदान करने के लिये कर दिया है। जिसमें यही वोटर महापौर एवं वार्ड पार्षद के भाग्य का फैसला करेंगे।

नगर पालिका परिषद में कितने वोटर करेंगे भाग्य का फैसला

  • सरधना नगर पालिका में 71477 वोटर चेयरमैन के भाग्य का फैसला करेंगे
  • मवाना नगर पालिका में 55333 वोटर करेंगे चेयरमैन के भाग्य का फैसला
  • नगर पंचायत में किस नगर पंचायत में कितने वोटर करेंगे प्रत्यासी के भाग्य का फैसला

हस्तिनापुर 24192

बहसूमा 11398

खरखौदा 11582

दौराला 19872

करनावल 10049

परीक्षितगढ़ 17997

शाहजहांपुर 15239

फलावदा 17007

लावड़ 20625

सिवालखास 20794

किठौर 22210

हर्रा 15000

खिवाई 19616

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CJP Protest: जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन का असर, दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशन किए बंद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी...

Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर राजनीतिक जगत ने दी शुभकामनाएं, पीएम मोदी भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...
spot_imgspot_img