- दिव्यांगों के लिए लगाया गया विशेष दिव्यांग बूस्टर डोज कैंप
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शामली शहर के माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस पर जनचेतना दिव्यांग सोसायटी शामली में कोरोना खुराक प्रथम, द्वितीय व बूस्टर डोज लगवाने हेतु दिव्यांग स्पेशल व आमजन के लिए 99वें सेवा शिविर का आयोजन किया।
शुक्रवार को कैंप का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। पूर्च चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा आज इस कैंप में न केवल दिव्यांग बल्कि शामली नगर के समस्त नागरिकों को प्रथम, द्वितीया एवं तृतीय बूस्टर वैक्सीन डोज लगाने का काम किया गया।
अभी तक बूस्टर डोज की प्राइवेट स्तर पर ही उपलब्धि थी, जिसके कारण शामली में बूस्टर डोज लगवा पाना असंभव हो गया था। क्योंकि प्राइवेट स्तर पर किसी भी डॉक्टर द्वारा बूस्टर डोज शामली में नहीं लगाई जा रही थी, अब सरकार द्वारा बूस्टर डोज को सभी को निशुल्क लगाई जा रही है।
कैम्प में विशिष्ठ अतिथि अमरीश संगल एवं विवेक प्रेमी, संस्था के अध्यक्ष नंद किशोर मित्तल व जिलाध्यक्ष वैभव गोयल, कैम्प प्रभारी शंकर लाल, विजय कुमार सरोहा, सरस्वती मलिक, सुभाष चंद्र शर्मा, मुकेश वर्मा, रविकांत आदि मौजूद रहे।

