जनवाणी संवाददाता |
मंगलौर: भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा पार्षदों एवं सभासदों का सम्मान ग्राम थीथकी में पंडित नाथूराम शर्मा के निवास पर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड राष्ट्रीय ऑल इंडिया महासंघ समाज के पदम प्रकाश शर्मा ने पार्षदों एवं सभासदों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष उत्तराखंड ब्राह्मण समाज श्री पदम प्रकाश शर्मा ने ही की। अध्यक्ष ने कहा सभी समाज को लेकर काम करें। पार्षद धर्मवीर शर्मा,पार्षद सतीश शर्मा नगर निगम रुड़की, नरेश शर्मा सभासद नगर पालिका मंगलौर, अनुज शर्मा सभासद नगर पंचायत झबरेड़ा, डॉक्टर करुणेप सभासद लक्सर नगर पालिका आदि सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पंडित प्रवीण शर्मा ने किया। इसी अवसर पर उत्तराखंड शहीदों के लिए भूमि मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहे स्मारक बनाने के लिए दान दी पंडित महावीर शर्मा व सतीश नेगी उत्तराखंड आंदोलनकारी आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया जिला अध्यक्ष हरिद्वार को भी प्रदेश अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने शॉल डालकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राम प्रसाद शर्मा, अरुण शर्मा, नरेश शर्मा, बृजेश त्यागी, ललित शर्मा, आलोक शर्मा घनश्याम शर्मा श्रीमती बैजंती माला, अक्षय कुमार शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

