जनवाणी संवाददाता |
बागपत: थाना दोघट क्षेत्र के भगवानपुर नांगल निवासी सक्षम पंड़ित की पिटाई करने व उसके विरूद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के विरोध में मंगलवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसपी आफिस पर जमकर हंगामा किया और थाना प्रभारी पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
समाज के लोगों ने इस संबंध में एएसपी को एक ज्ञापन देते हुए सक्षम के विरूद्ध दर्ज मुकदमे वापस लेन , दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने तथा थाना प्रभारी को निलम्बित करने की मांग की।

