Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मुरादाबाद: बरातियों की कार बिजली के खंभे व पेड़ से टकराई, छह की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: शुक्रवार दोपहर मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात में शामिल होने जा रहे बरातियों की कार अजीमनगर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे और फिर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे अजीमनगर थाना क्षेत्र में लालपुर से खौद मार्ग पर हुआ। मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के रहटा माफी गांव निवासी विशाल की शादी रामपुर के काशीपुर आंगा गांव निवासी सोनम के साथ तय हुई थी। जिसमें शुक्रवार दोपहर डिलारी से 10 बराती और एक चालक के साथ कार में सवार होकर काशीपुर आंगा जा रहे थे। इस दौरान अजीमनगर थाना क्षेत्र में दोपहर करीब पौने दो बजे कार अनियंत्रित हो गई और एक बिजली के खंभे से टकरा गई, इसके बाद भी कार रूकी नहीं और एक पेड़ से टकरा गई।

हादसे में बिजली का खंभा और पेड़ दोनों टूट गए जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार विनीत (21) पुत्र बृजेश सक्सेना, राकेश (52) पुत्र कर्ण सिंह, कृष (17) पुत्र वीरेंद्र सिंह, विवेक चौहान (22) पुत्र सोपाल, सौरभ (25) पुत्र विक्रम और आकाश सक्सेना (24) पुत्र हरिओम की मौत हो गई।

वहीं हादसे में चालक बिट्टू, अनमोल, संजय, चिंटू और गुल्लू घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img