Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

ऑनर किलिंग: भाई ने बहन के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: बुधवार देर रात इस्लामाबाद मोहल्ले में एक युवक ने अपनी बहन के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। युवती द्वारा प्रेमी से बात करना उसकी मौत का कारण बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही युवती की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

सरधना के इस्लामाबाद मोहल्ला निवासी शन्नो की शादी मेरठ श्याम नगर निवासी सलीम से हुई थी। सलीम की एक पुत्री समरीन तथा उस एक पुत्र आरिश इस्लामाबाद में अपने नाना के घर पर ही रहते थे। समरीन का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरिश के समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी तो उसने समरीन की हत्या की योजना बना ली।

बुधवार देर रात मौका मिलते ही युवक ने सो रही अपनी बहन के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तमंचा भी बरामद कर लिया। शन्नो की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img