-
मवाना के सठला गांव में 15 बीघा जमीन के लिये पिता के सामने हुआ कत्ल
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मवाना थाना क्षेत्र के सठला गांव में 15 बीघा जमीन को लेकर पिता के उकसाने पर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ में हत्यारोपी भाई को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी भाई के पास से आलाकत्ल और बाइक बरामद की गई है।
थाना प्रभारी मवाना रात आठ बजे के करीब हत्यारोपी भाई जैद को लेकर बड़े भाई फिरोज की हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के लिये नहर पटरी ग्राम नासरपुर लेकर गए थे। अभियुक्त जैद ने आला कत्ल असलहे की बरामदगी के समय मौके का फायदा उठाकर उसी तमंचे से जान से मारने के नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।
पुलिस ने जबावी मुठभेड़ मेंं अभियुक्त जैद को भागने से रोकने के लिए फायर किया। जिससे अभियुक्त जैद के बाएं पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। घायल अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी मवाना भेजा गया है। जहां से अभियुक्त को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
डबल मर्डर के मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
हस्तिनापुर: मुख्य मार्ग स्थित मकदूमपुर कालोनी के समीप रविवार को बाइक सवार पांच लोगों ने पाली निवासी ई-रिक्शा चालक सुरेंद्र और पत्रकार अरविंद की ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी थी। मामले मृतक अरविंद की पत्नी गीता ने रंजिश के चलते पुत्र सहित दीपांशु पुत्र महकेश, संजय पुत्र रामकुमार, ऋतिक पुत्र संजय, प्रिंस पुत्र संजय, दीपांशु पुत्र महकेश व हिमांशु पुत्र विनोद, इंदर पुत्र मंगू निवासीगण ग्राम पाली व दो व्यक्ति नाम व पता अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। सीओ मवाना आशीष शर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने मवाना-मखदूमपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान शुरू किया।
इस दौरान नहर पुल पर नामजद अभियुक्त प्रिंस पुत्र संजय व दीपांशु पुत्र महकेश मिल गए। दोनों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो दोनों घायल हो गए। बदमाशों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध अस्लाह बाइक बरामद हुई है।
पुलिस की गिरफ्त में जल्द होंगे अन्य नामजद
सीओ मवाना आशीष शर्मा ने बताया कि मुख्य नामजद दो आरोपी सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गये, जिन्हे जेल भेजा गया। वहीं, अन्य संजय पुत्र रामकुमार, ऋतिक पुत्र संजय व हिमांशु पुत्र विनोद, इंदर पुत्र मंगू व अन्य अज्ञातों की तलाश जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
अरविंद का चिढ़ाना बना मौत का कारण
डबल मर्डर में सोमवार देर रात पकड़े गए आरोपियों अरविंद और गीता के प्रेम विवाह के चलते वे अरविंद से रंजिश रखते थे। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि सात माह पूर्व गीता को अरविंद से बेटा हुआ।
जिसके बाद अरविंद ने चिढ़ाना शुरू कर दिया था। उन्हें गांव में बेइज्जती महसूस होगी, उसका बदला लेने के लिए उन्होंने अरविंद का मर्डर कर दिया। वहीं, ई-रिक्शा चालक सुरेंद्र को मारने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन पहचान होने के डर से उन्हें सुरेंद्र का भी मौत के घाट उतारना पड़ा।
हत्यारों को बचाने के लिए बहनों ने साफ किया भाई का खून


