Wednesday, June 3, 2026
- Advertisement -

आईआईएमटी में छात्र का नाम पूछकर बेरहमी से पीटा

  • मारपीट में घायल छात्र ने एसएसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: मेन डिवाइडर रोड स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में छात्रों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। वर्चस्व की जंग को लेकर आईआईएमटी में एलएलबी और बीफार्मा के छात्रों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक छात्र को गंभीर चोट लगी है।

गुरुवार दोपहर 2:30 बजे लंच के समय आईआईएमटी परिसर सी ब्लॉक के ग्राउंड में बीफार्मा थर्ड ईयर का छात्र सहल पुत्र साजिद निवासी मोहल्ला खाराकुआं, थाना फलावदा अपने साथी छात्रों के साथ बैठकर ग्राउंड में खाना खा रहा था। इसी बीच ग्राउंड के सामने सड़क पर एलएलबी के दो छात्र गुटों में झगड़ा हो गया। जिसमें हमलावर छात्रों ने एलएलबी के छात्र को जमकर पीटा।

जिसके बाद हमलावर दर्जनों छात्र ग्राउंड में खाना खा रहे सहल के पास पहुंचे और नाम पूछा घायल छात्र ने अपना नाम सहल बताया और आई कार्ड भी दिखाया। जिसके बाद उक्त हमलावरों ने सहल को ग्राउंड से ले जाकर लाठी-डंडों और बेल्टों से पीटा। पिटाई के दौरान छात्र का सिर फट गया। घायल सहल के सिर में गंभीर चोट आई है। बीच बचाव में आए बाउंसरों को भी हमलावर छात्रों ने जमकर पीटा।

घायल छात्र उनसे पीटने का कारण पूछता रहा, लेकिन फिर भी हमलावर पीटते रहे। छात्र ने बचाव की गुहार भी लगाई, लेकिन हमलवर छात्रों के सामने कोई आगे बढ़ने को तैयार नहीं हुआ। देखते ही देखते छात्र छात्राओं में चीख पुकार मच गई। दहशत का माहौल इस कदर हो गया हमलावरों के डर से छात्र-छात्राएं बिल्डिंग में जाकर छुप गए। घायल छात्र मौके पर तड़पता रहा। छात्र को मरा समझकर हमलावर छात्र मौके से भाग खड़े हुए।

09 24

इसी बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची गंगानगर पुलिस ने आईआईएमटी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन हमलावर हाथ नहीं लगे। पुलिस ने जब वीसी योगेश मोहन गुप्ता से बात की तो वीसी ने पुलिस को गुमराह किया कि समझौता हो जाएगा।

हमलावर छात्र आकाश कुशवाह, विनय वालिया, मंजीत मलिक, लोकेश ठाकुर, सचिन मलिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जब घायल छात्र गंगानगर थाने पहुंचा तो विवेचक भूपेंद्र कुमार ने थाने से भगा दिया। जिसके बाद पीड़ित छात्र साथियों के साथ एसएसपी आॅफिस पहुंचा। एसएसपी को पूरा मामला बताया। एसएसपी को वीडियो भी दिखाई। जिसके बाद कप्तान ने गंगानगर पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्जकर हमलावरों की गिरफ्तारी के आदेश दिए।

कसेरू बक्सर में दलित-मुस्लिम भिड़े, मुकदमा दर्ज

मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र कसेरू बक्सर में गुरुवार रात दो संप्रदाय के लोगों के बीच जमकर मारपीट बवाल हो गया। मामला दो संप्रदाय के बीच होने पर माहौल गर्मा गया। सांप्रदायिक बवाल की सूचना पर थाना गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। उधर, पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

कसेरू बक्सर निवासी दक्ष, मोहित, विजय, रितिक व दर्जनभर अज्ञात युवकों की गांव निवासी हामिद पक्ष से किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके चलते उस वक्त तो विवाद निपट गया, लेकिन दक्ष मोहित विजय आदि ने हामिद पक्ष पर लाठी-डंडों हमला बोल दिया। मारपीट में हामिद घायल हो गया। हामिद की तहरीर पर सभी के खिलाफ गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...

Tariff: भारत समेत 60 देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ प्लान, जबरन श्रम का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका भारत के साथ संबंध...

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...

Asaram: आसाराम की बिगड़ी तबीयत, जोधपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के...
spot_imgspot_img