Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

BSNL: बीएसएनएल ने पेश किया नया प्लान,एक रूपये पर मिलेगी एक दिन की वैधता

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और ​अभिनंदन है। जब से निजी कंपनियों ने रिचार्ज प्लान महंगा कर दिया है। तभी से बीएसएनएल की बाजार में वापसी हो गई है। वहीं, बीएसएनएल भी लगातार नए प्लान जारी कर रहा है। एक महीने के अंदर ही करोड़ों लोगों ने बीएसएनएल में अपने सिम पोर्ट करा लिए हैं। वहीं, अब BSNL ने अब एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसके साथ प्रत्येक एक रुपये पर एक दिन की वैधता मिल रही है। तो आइए जानते हैं…

बताया जा रहा है कि, BSNL ने 91 रूपये का प्लान पेश किया है। 100 रूपये से कम बेहतरीन प्लान देने के लिए BSNL को जाना जाता है। आज भी BSNL के पास 100 रूपये से कम कीमत में ऐसे प्लान हैं जिनके बारे में निजी कंपनियां सोच भी नहीं सकती हैं।

प्री पेड प्लान पेश किया

इसी कड़ी में कंपनी ने 91 रूपये का एक प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसके साथ 90 दिनों की वैधता मिल रही है यानी महज 1 रुपये में एक दिन की वैधता मिल रही है। इस कीमत मे ऐसा प्लान किसी भी निजी कंपनी के पास नहीं है।

किसी तोहफे से कम नहीं

BSNL का यह प्लान उन लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो अपने नंबर को चालू रखने के लिए किसी सस्ते प्लान में तलाश में हैं। इस प्लान के साथ 15 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग की जा सकेगी और 1 पैसे की दर से 1MB डाटा मिलेगा।

बीएसएनएल के पास 107 रूपये का भी प्लान

BSNL के पास एक 107 रूपये का भी प्लान है जिसमें 35 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग तो नहीं लेकिन सभी नेटवर्क पर 200 मिनट की कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में 35 दिनों के लिए 3GB डाटा भी मिलता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img