Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

कांशीराम की जयंती पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर कही यह बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर पार्टी प्रमुख मायावती ने कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, ट्वीट कर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बहुजन नायक श्री कांशीराम जी व उनके समाज/अनुयाइयों की उपेक्षा, तिरस्कार व षडयंत्र का क्रम विरोधियों द्वारा आज भी लगातार जारी है, जिसका उचित जवाब चुनावी सफलता व सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके देते रहना जरूरी है।

वहीं मायावती ने आगे कहा कि इसी बीएसपी मूवमेन्ट को जमीनी मजबूती तथा यूपी में चार बार बनी सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय सरकार में उसका करोड़ों लोगों को सही लाभ पहुँचाकर उन्हें सत्ता की शक्ति के बल से सुसज्जित किया गया, जो देश में ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ के अहम मामले में बेहतरीन एवं बेमिसाल है।

बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति के रूप में खड़ा करके परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट को आत्मबल व गति देने वाले मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज जन्मदिन पर अपार श्रद्धा-सुमन।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...

Gold Silver Rate: कीमती धातुओं में उछाल, चांदी 2.44 लाख, सोना 1.55 लाख के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों...

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...
spot_imgspot_img