नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका स्वागत और अभिनंदन है। आज संसद में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दोनों राज्यों को मिलाकर 73 हजार करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। इसमें बिहार को 58 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा और आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे। JDU के मुखिया नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वहीं TDP के मुखिया चंद्रबाबू नायडू आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।
आंध्र प्रदेश और बिहार को बजट से क्या-क्या मिला, आइए जानते हैं…
बिहारः इन्फ्रास्ट्रक्चर और योजनाओं के लिए 58,900 करोड़ रुपए
बिहार में कई सड़क परियोजनाओं के लिए 26,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए।
पटना-पूर्णिया, बक्सर-भागलपुर को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे और बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे बनाने की घोषणा की गई।
बिहार के पीरपैंती में 21,400 करोड़ रूपए की लागत से 2400 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट लगाया जाएगा।
-
बाढ़ से निपटने और राहत के लिए 11,500 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
-
बिहार के महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मंदिर को विकसित किया जाएगा।
-
बिहार में नए मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट्स बनाए जाएंगे
-
बिहार में स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित किया जाएगा।
-
गंगा नदी पर दो नए पुल बनाए जाएंगे।
-
अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर बिहार के गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

