Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

विधायक ने पुसार में गन्ना समिति शीघ्र बनवाने का दिया आश्वासन

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छपरौली विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान के प्रयास से जल्द ही ग्राम पंचायत कांहड़ या पुसार में एक नई गन्ना समिति गठन होगा। नगर पंचायत छपरौली मे यमुना नदी किनारे बाढ़ निरोधक घाट बनाने की भी विधायक ने घोषणा की।

क्षेत्र के किसानो की समस्या को देखते हुए छपरौली से भाजपा के विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत कांहड़ या पुसार मे नई गन्ना समिति का गठन कराने हेतु लगातार प्रयास कर रहे है। इस संबंध मे विधायक ने लखनऊ जाकर गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा से मुलाक़ात की।

क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। विधायक सहेन्द्र सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र छपरौली के ग्राम धनौरा टीकरी, निरपुड़ा, भड़ल, सरौरा, तमेलागढ़ी, पट्टी बंजारान, गैंडबरा, बोपुरा, दाहा, गढ़ी कांगरान, चिंतमखेड़ी, आदमपुर, इदरीशपुर आदि राजस्व ग्राम पंचायतें गन्ना समिति, बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर के आधीन है। आजमपुर मूलसम, पलड़ी, पलड़ा, कांहड़, नंगला, कनवाड़ा, पुसार, बेगमाबाद गढ़ी, रहतना, संतनगर, चंदायन, मिलाना, फौलादनगर, खपराना, मांगरौली, शाहजहाँपुर, बरनावा आदि राजस्व ग्राम पंचायते गन्ना समिति दौराला जिला मेरठ के आधीन है।

ये सभी गांव जनपद बागपत के राजस्व गांव है। इनकी गन्ना समितियों में जनपद बागपत के किसानों की जो धनराशि क्षेत्र के विकास के लिए काटी जाती है। वह जनपद मेरठ व जनपद मुजफ्फरनगर के विकास कार्यो मे लगायी जाती है। जनपद बागपत इस धनराशि से वंचित रह जाता है। किसानो की मांग अनुसार जनपद बागपत के राजस्व ग्राम पंचायत बामनौली, भगवानपुर, मौजिजाबाद नांगल, सूजती, गांगनौली, पुसार, टीकरी, दोघट, कांहड़ आदि को मिलाते हुए एक नई गन्ना समिति का गठन कराने की आवश्यकता है।

जिसका सम्पूर्ण लाभ जनपद बागपत को मिल सके। गन्ना समितियों की दूरी अत्यधिक होने के कारण किसानो को अपना कार्य कराने में होने वाली समस्याओं से निजात मिल सके।विधायक ने बताया कि चीनी एवं गन्ना उद्योग मंत्री को इस संबंध में अवगत कराया था।द्वारा बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए जल्द ही जनपद बागपत मे नई गन्ना समिति का गठन कराने का आश्वासन दिया है।

जिससे किसानो की समस्याओ का निराकरण होगा। इसके अतिरिक्त विधायक जी लखनऊ मे बाढ़ नियंत्रण मंत्री से मुलाक़ात कर नगर पंचायत छपरौली मे यमुना नदी के किनारे बाढ़ निरोधक घाट बनाने का अनुरोध किया। जिस पर बाढ़ नियंत्रण मंत्री द्वारा कार्यवाही करते हुए जल्द ही बाढ़ निरोधक घाट बनाने का आश्वासन दिया। जल्द ही नगर पंचायत छपरौली मे बाढ़ निरोधक घाट बनाया जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img