Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मुम्बई में तीन मंजिला इमारत ढही, आठ की मौत, 25 को बचाया गया

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के भिवंडी में धामनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड इलाके में तीन मंजिला इमारत ढह गई है। इस घटना में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है, वहीं 25 लोगों की जान बचा ली गई है।

अब भी 50-60 लोगों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की दो टीमें बचाव कार्य के लिए मौके पर मौजूद हैं। इस इमारत को नगरपालिका ने नोटिस भी दिया हुआ था और यहां क्षमता से ज्यादा लोग रहते थे।

वहीं इस दौरान मलबे में फंसे एक बच्चे को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। एनडीआरएफ की टीम और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना रात को 3.30 बजे के आसपास हुई है। इस इमारत का निर्माण 1984 में हुआ था और यहां 21 परिवार रहते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त इमारत जिलानी अपार्टमेंट हाउस नंबर 69 को साल 1984 में बनाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 3.30 बजे पटेल कंपाउंड इलाके में हलचल हुई। हादसे के वक्त इमारत में रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img