Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

आग उगलती गोलियां.. चीखते-चिल्लाते मासूम… पढ़िए- सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। देश, विदेश, स्पोर्ट, मनोरंजन, बिजनेस आदि हर प्रकार की खबरों में बने रहने के लिए एक बार क्लिक करें।

गोलियों की तड़तड़ाहट… गूंजती भयंकर आवाजें… चीखते चिल्लाते मासूमों के कातर आवाज और तड़फ तड़फ कर अचानक शांत पड़े पांच मानव शरीर अपने आप में यह बताने के लिए काफी हैं कि थोड़ी देर पहले यहां मानवता का खूनी और नंगा नाच कितने वीभत्स और खतरनाक तरीके से खेला गया होगा। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे प्रदेश को तो झकझोर दिया ही है साथ ही मानवता को सिर झुकाने लायक भी नहीं छोड़ा।

वारदात की जानकारी मिलते ही जिलेभर के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मयफोर्स घटना स्थल पर पहुंचते हैं। इतना खौफनाक नजारा देखकर सभी अधिकारी सन्न रह जाते हैं। छोटे छोटे बच्चे, बड़े और महिलाएं सभी की लाशें जो गिनती में पांच हैं। इस हत्याकांड से पूरा इलाका दहल उठा है। पुलिस विभाग के कुछ अफसरान कानूनी प्रक्रिया और शवों के पोस्मार्टम की तैयारी में जुट जाते हैं तो वहीं प्रशासनिक अधिकारी मामले की तह में जाने की कोशिश में लगे हुए हैं। फिलहाल गांव में तनाव पसरा हुआ है और पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। आइए जानते हैं इस हत्याकांड की पूरी कहानी…

बात यूपी के जिला देवरिया के रूद्रपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर की है। गांव निवासी प्रेम यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य और दबंग टाइप का प्रभावशाली व्यक्ति है। इसी गांव में सत्य प्रकाश दुबे भी रहते हैं। प्रेम यादव और सत्य प्रकाश दुबे के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। चूंकि रंजिश पुरानी है इसलिए तनातनी हो ही जाती थी।

आज सोमवार की सुबह गांव की एक गली में प्रेम यादव का शव पड़ा मिला। शव देखने से ऐसा लग रहा था मानों किसी ने गला रेतकर हत्या की हो। यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रेम यादव के परिजन भड़क गए और उन्हें लगा कि प्रेम की हत्या सत्य प्रकाश दुबे ने की है।

इसके बाद प्रेम यादव के परिजन और तमाम उनके शुभचिंतक धारदार हथियार, बंदूकें और लाठी डंडों से लैश होकर बदले की भावना से सुबह 7 8 बजे के बीच सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया और जबरन घर में घुस गए। घर में घुसते ही जो जैसे मिला बच्चा हो या जवान, महिला हो या कोई और हमलावरों के इरादे तो साफ थे खून का बदला खून। हमलावरों के सामने जो मिला उसे मौत के घाट उतारते गए।

किसी को गोलियों से भूना गया तो किसी का गला काट दिया गया। इस तरह पूरे घर में खून की नदियां बहा दी गईं और उसमें पड़ी पांच लाशें घटना की गवाही दे रही हैं। हालांकि पीएसी को तैनात कर पूरे गांव को छावनी बना दिया गया है। पुलिस प्रशासन की टीमें तैनात हैं। गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

आम की फसलों पर छह कीटों का खतरा

आम की फसल में फूल आने से लेकर फल...

कम लागत की एलोवेरा की खेती

भारत में एलोवेरा की खेती तेजी से लोकप्रिय हो...

तोल-मोल मत करो बस बोलो

कभी-कभी कोई किसी बात पर बिना गहन चिंतन मनन...

पेड़ काट कर धूप से लड़ाई नहीं जीती जाती

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी झूठी हो सकती है, पर नासा...

जनगणना में प्रवासी मजदूर

करीब डेढ़ दशक बाद होने जा रही जनगणना 2027...
spot_imgspot_img