Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

ठंड को देखते हुए अलाव जलाने के स्थानों की संख्या बढ़ाई

  • एसडीएम, तहसीलदार व चेयरपर्सन पति ने जलाया जाने वाले अलाव के संबंध में ली जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: हाड़ कपा देने वाली शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए नगर पालिका ने जलाएं जाने वाले अलावों की संख्या बढ़ा दी है नगर पालिका व तहसील द्वारा करीब 31 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। चेयरपर्सन पति, ईओ व तहसीलदार ने संयुक्त रूप से सभी प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं क्योंकि गरीबों के लिए इस भीषण ठंड में अलाव एक बड़ा सहारा होते हैं।

18 22

उप जिलाधिकारी घनश्याम वर्मा व तहसीलदार हामिद हुसैन अंसारी व चेयर पर्सन पति शेख खलीलुर्रहमान ने गुरुवार को नगर में जलाए जाने वाले अलाव के संबंध में जानकारी ली। जिस पर जानकारी मिली की नगर में आवश्यकता के अनुसार अलाव की संख्या बढ़ा दी गई है।

नगर पालिका कर्मचरियों ने बताया कि ठंड शुरू होने पर एक दिसंबर से करीब दस स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की गई थी। जबकि दस दिसंबर से दस ओर स्थानों पर तथा 19 दिसंबर से तहसील द्वारा छह स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव सहित कुल 31 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

पालिका कर्मचारियों ने बताया कि सभी अलावों पर ई रिक्शा द्वारा लकड़ी पहुंचाने का कार्य किया जाता है। शहर के प्रमुख चौराहों डबल फाटक, मुनीर चौक, अकबराबाद चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, गांधी मूर्ति तिराहा, सीएचसी परिसर, मंडी मॉल गंज, मंडी समिति परिसर, लोहारी सराय मोड़, प्रेम पुस्तकालय, बड़ा मंदिर, राधेश्याम चौक, पहाड़ी दरवाजा सहित कुल 31 स्थानों पर नगर पालिका व तहसील द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। वहीं दो स्थानों पर रोडवेज व सीएचसी में दो स्थानों पर रैन बसेरों की व्यवस्था की गई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img