Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

गांव में खड़े ट्रक में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, केबिन जला

जनवाणी संवाददाता |

गढ़ीपुख्ता:  क्षेत्र के गांव बुंटा में शनिवार की देर रात अज्ञात लोगों ने गांव में खड़े एक ट्रक में आग लगा दी। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली।

क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी शाहरुख पुत्र इकराम ट्रक चालक है। बीती रात शाहरुख ने अपना ट्रक गांव में ही खड़ा किया था। देर रात अज्ञात लोगों ने ट्रक के केबिन में आग दी। ट्रक से आग निकलती देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद शाहरुख भी मौके पर पहुंच गया तथा ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी लेकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी, मामले की जांच पडताल की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img