Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बस-कार में हुई ​टक्कर, ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नौ लोगों की मौत, कई घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुजरात के नवसारी में कार और बस में भीषण टक्कर हो गई। आज शनिवार की सुबह इस सड़क हादसे में जहां नौ लोगों की मौत हो गई तो वहीं, तीस से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि, यह घटना अहमदाबाद मुंबई हाईवे पर हुआ है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सूचना यह भी मिली है कि हादसे के पहले कार ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिससे वह गाड़ी का नियत्रंण खो बैठा और गंभीर हादसा हो गया।

ड्राइवर को अचानक आया हार्ट अटैक

रिपोर्ट्स की मानें तो नवसारी नेशनल हाईवे-48 पर जिस बस का एक्सीडेंट हुआ, वह सूरत में एक कार्यक्रम से आ रही थी। बताया गया है कि अल-सुबह वलसाड से आ रही टोयोटा फॉर्च्यूनर के ड्राइवर को अचानक ही हार्ट अटैक आ गया और उसका कार से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद एसयूवी डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रही बस से टकरा गई।

इस घटना में कार में सवार सभी आठ लोगों की जान चली गई, वहीं बस में सवार एक व्यक्ति की जान जाने की भी बात सामने आई है। बस में सवार लोगों को करीब के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img