Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

अमृतसर से कटरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 10 की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू में भीषण सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  पंजाब के अमृतसर से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस खाई में गिर गई है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है और 55 लोग घायल बताए जा रहे है।

जम्मू के एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि कटरा जा रही ये बस झज्जर-कोटली पुल के पास हादसे का शिकार हो गई। यह जगह कटरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर है।

मौके पर मौजूद CRPF के एसिस्टेंट कमांडेट अशोक चौधरी ने बताया कि जानकारी मिलते ही एंबुलेंस पहुंच गई थी। अब क्रेन मंगवाया जा रहा है ताकि पता चल सके कि कोई मलबे में दबा तो नहीं।

इनके मुताबिक बस में बिहार के लोग सवार थे, जो माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये बस अमृतसर से कटरा जा रही थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img