Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

बसें तो चलीं, लेकिन सवारियों का रहा अभाव

  • पुरा महादेव में कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते दोपहर बाद तक बागपत मार्ग की बसों का संचालन प्रभावित रहा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांवड़ यात्रा के संपन्न होने के साथ ही रविवार से यूपी रोडवेज की अधिकांश बसों का बसों का संचालन सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच भैंसाली स्टेशन से दिल्ली, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली बसों को सुचारू रूप से चलाया गया है।

वहीं सोहराब गेट स्टेशन पर यात्रियों की भारी कमी के चलते अधिकांश बसों को रद्द करना पड़ा है। यहां आगरा को छोड़कर अन्य मार्गों पर बहुत कम सवारियां निकल सकी हैं। एआरएम भैंसाली डिपो अरविन्द कुमार ने बताया कि पुरा महादेव में कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते दोपहर बाद तक बागपत मार्ग की बसों का संचालन प्रभावित रहा है।

जबकि बड़ौत और शामली मार्ग पर बसों का संचालन सुचारू हो गया है। इसी प्रकार दिल्ली और मुजफ्फरनगर मार्गों पर चलने वाली अधिकांश बसें यात्रियों की आवश्यकता के अनुसार संचालित की जा रही हैं। एआरएम सोहराब गेट राकेश कुमार ने बताया कि बरेली,गोरखपुर, लखनऊ आदि क्षेत्रों के लिए यात्रियों की संख्या नगण्य रही है। इसी कारण इन रूटों पर चलने वाली बसों में से अधिकांश को रोकना पड़ा है।

26 10

इन मार्गों की काफी बसों को दूसरे मार्गो पर भेज कर संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा हापुड़ रोड खुल जाने के चलते इस रूट पर बसों का संचालन शुरू हुआ है, लेकिन बसें अभी तक बाइपास पर जा पा रही हैं। बदायूं जाने वाली गाड़ियों को बबराला से घुमाया जा रहा है। इन बसों को कुछ गांव से होकर आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं आगरा की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या संतोषजनक बताई गई है।

कई मार्ग ऐसे हैं, जिन पर आधी सीटें भर जाने के बाद ही बसों का संचालन करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर रविवार का दिन निगम के लिए कोई फायदे का सौदा नहीं रहा है। एआरएम राकेश कुमार ने अवगत कराया कि मुरादाबाद की ओर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 28 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार तक यानी सप्ताह में चार दिन रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

महानगर बस सेवा इलेक्ट्रिक के प्रभारी विपिन कुमार सक्सेना ने बताया कि रविवार दोपहर बाद तक अधिकतर बसों को संबंधित मार्गों पर संचालन के लिए भेज दिया गया है। सीएनजी बस सेवा प्रभारी एआरएम सचिन सक्सेना ने बताया कि सिटी बस सेवा के अंतर्गत सीएनजी की काफी बसें रविवार को मार्ग पर भेजी गई हैं। उन्होंने सोमवार से संचालन नियमित होने की बात कही है।

सिटी स्टेशन पर आज से सामान्य हो जायेगा सभी ट्रेनों का आवागमन

सिटी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि रविवार से अधिकतर ट्रेनों का आवागमन सिटी स्टेशन से सामान्य रूप से सुचारू हो गया। रविवार को शालीमार एक्सप्रेस जोकि वाया पानीपत रवाना हो रही थी। वह भी सिटी स्टेशन से होकर गंतव्य के लिए रवाना हुई। सोमवार सवे इंटर सिटी एवं जन शताब्दी भी सोमवार से अपने निर्धारित समय से स्टेशन से रवाना होंगी।

इसमें सोमवार से ही दिल्ली सहारनपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान सहारनपुर-अंबाला एवं हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर पानी भरने पुलिया टूटने के कारण ट्रेन यातायात बाधित हो गया था। जैसे ही झमाझम बारिश धीमी हुई रेलवे ट्रैक को फिर से ठीक कराया गया। जिसके बाद सोमवार से सिटी रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img