Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Jet Crash: नॉर्थ कैरोलिना में बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान छह लोगों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। एक सेसना सी550 बिजनेस जेट स्टेट्सविल रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हवाई अड्डा NASCAR टीमों और फॉर्च्यून 500 कंपनियों द्वारा उपयोग किया जाता है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें भीषण आग लग गई, जिससे राहत और बचाव कार्य में और मुश्किलें आईं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, आग ने उसे पूरी तरह से घेर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, इस विमान में कुल छह लोग सवार थे। चार्लोट से करीब 45 मील उत्तर में स्थित स्टेट्सविल रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह दुर्घटना हुई।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने पुष्टि की है कि सेसना सी550 विमान में सवार सभी छह लोग नॉर्थ कैरोलिना के स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुए क्रैश में मारे गए। फ्लाइट रिकॉर्ड्स से यह जानकारी सामने आई है कि यह विमान रिटायर्ड NASCAR ड्राइवर ग्रेग बिफल की कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड था। यह हादसा शार्लोट से करीब 45 मील (72 किलोमीटर) उत्तर में स्थित स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट पर हुआ। विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इसमें लोगों की मौत हुई है

इरेडेल काउंटी शेरिफ डैरेन कैंपबेल ने कहा, “मैं पुष्टि कर सकता हूं कि इसमें लोगों की मौत हुई है।” एयरपोर्ट के पास गोल्फ खेल रहे गोल्फर्स इस हादसे को देखकर हैरान रह गए। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और एफएए मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक क्रैश के समय हल्की बारिश और बादल थे।

प्रत्यक्षदर्शियों में दहशत

हवाई अड्डे के पास स्थित लेकवुड गोल्फ क्लब में खेल रहे गोल्फर्स ने विमान को बेहद नीचे उड़ते देखा। हादसे के वक्त कई खिलाड़ी डर के मारे जमीन पर लेट गए। गोल्फ कोर्स के नौवें होल पर विमान का मलबा फैल गया।

उड़ान भरी, लेकिन जल्द ही वापस लौट आया विमान

जानकारी के अनुसार, विमान ने सुबह 10 बजे के कुछ देर बाद उड़ान भरी, लेकिन जल्द ही वापस लौट आया और स्टेट्सविल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी हादसा हो गया। योजना के मुताबिक, विमान को बाद में सारासोटा (फ्लोरिडा) से बहामास के ट्रेजर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिर फोर्ट लॉडरडेल होते हुए शाम तक स्टेट्सविल लौटना था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img