Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

ऊन साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारी दो फाड़

  • एक गुट ने रविवार को की साप्ताहिक बंदी, दूसरा आज रखेगा

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: नगर में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारी दो गुटों में बट गए हैं। इनमें एक गुट ने रविवार को साप्ताहिक बंदी करने की मुनादी करा दी जबकि दूसरा गुट श्रम विभाग द्वारा नियत सोमवार को ही साप्ताहिक बंदी कराना चाहता है।

इस संबंध में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अधिशासी अधिकारी को साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित करने की मांग की है। नगर पंचायत ऊन में श्रम विभाग द्वारा सोमवार को साप्ताहिक बंदी का रखने का आदेश व्यापारियों को दिया हुआ है लेकिन कुछ व्यापारी सोमवार की बजाए रविवार को साप्ताहिक बंदी कराना चाहते हैं।

42 9

इस संबंध में व्यापार मंडल के पदाधिकारी शांतनु मित्तल ने उप जिलाधिकारी से मिलकर रविवार को साप्ताहिक बंदी कराने की मांग की थी जिसके बाद उन्होंने शनिवार शाम को नगर में रविवार को साप्ताहिक बंदी करने के लिए व्यापारियों से अपील करते हुए मुनादी करा दी।

जिसके बाद व्यापारियों के दूसरे गुट ने इसका विरोध किया तथा रविवार को बाजार में दुकानें खोल दी। साथ ही, सोमवार को ही साप्ताहिक बंदी करने का निर्णय लिया। जिससे व्यापार मंडल दो धड़ों में बट गया।

विरोध कर रहे गुट ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर साप्ताहिक बंदी का दिन नियत कर अधिशासी अधिकारी ऊन को आदेश देने की मांग की है। दूसरी ओर, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष कुमार अग्रहरि ने बताया कि नगर में श्रम विभाग की ओर से सोमवार को ही साप्ताहिक बंदी का आदेश जारी है।

जिलाधिकारी की सहमति से ही दिन बदला जा सकता है। अभी मैं बाहर हूं, कार्य पर लौटने के बाद विवाद का हल करा कर साप्ताहिक बंदी कराई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img