जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने चांदपुर तहसील के बैठक हाल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने शासन की मंशा को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश के नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्याे का लाभ पूर्ण गुणवत्ता के साथ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं के फायदे से महरूम न रहे।
उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों को पूर्ण गुणवत्ता और मानक के साथ निस्तारित करना सुनिश्चित करें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी निश्चित रूप, से प्राप्त कर लें|
शिकायतकर्ता को संतुष्ट किये बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर कुल 88 शिकायते दर्ज की गयीं, जिनमें सात शिकायतों का मौके पर ही विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निस्तारण किया गया।

