Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

यूपी: कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन कोरोना पॉजिटिव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी में कोरोना वायरस जमकर कहर बरपा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अफसरों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया तो बुधवार सुबह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा, यूपी के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए।

बता दें कि मंगलवार शाम को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया और पूरे प्रदेश मे  18 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं जिसे देखते हुए भाजपा सांसद कौशल किशोर ने कहा कि इस समय पंचायत चुनाव नहीं बल्कि लोगों की जान बचाना सरकार के लिए जरूरी होना चाहिए। उन्होंने पंचायत चुनाव स्थगित करने की मांग की है।

उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से पंचायत चुनाव की तारीख एक महीने बढ़ाने की मांग की है। मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि लखनऊ में कोविड-19 नियंत्रण से बाहर है। श्मशान घाटों पर लाशों के ढेर लगे हैं। चुनाव जरूरी नहीं है लोगों की जान बचाना जरूरी है। बता दें कि यूपी में सर्वाधिक कोरोना मरीज लखनऊ में पाए जा रहे हैं।

लखनऊ के हालात पर कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने जताई चिंता

उत्तर प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में चिकित्सा व्यवस्थाओं को चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की जांच रिपोर्ट मिलने में चार से सात दिन का समय लग रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी दफ्तर से मरीजों को भर्ती की स्लिप भी दो-दो दिन में मिल रही है।

इतना ही नहीं, एक बार फोन करने पर एंबुलेंस भी 5-6 घंटे में पहुंच रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखे पत्र में पाठक ने चेताया है कि अगर कोरोना की स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया तो लखनऊ में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।

पाठक ने सोमवार को लिखे पत्र में कहा कि बीते एक सप्ताह से पूरे लखनऊ से उनके पास मरीजों और उनके परिजनों के फोन आ रहे हैं, जिन्हें समुचित इलाज नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में प्रतिदिन चार से पांच हजार मरीजों की तुलना में अस्पतालों में बेड की संख्या बहुत कम है।

निजी पैथोलॉजी में कोविड की जांच बंद करा दी गई है, जबकि सरकारी अस्पतालों में जांच रिपोर्ट मिलने में कई दिन लग रहे है। लखनऊ में रोजाना 17 हजार जांच किट चाहिए, लेकिन मात्र 10 हजार किट ही उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि सीएमओ दफ्तर में फोन करने पर अक्सर फोन नहीं उठता है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री से इसकी शिकायत के बाद सीएमओ फोन तो उठाते हैं, लेकिन सकारात्मक कार्य नहीं होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img