जनवाणी ब्यूरो |
शामली: उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता का शुक्रवार की रात कस्बा थानाभवन स्थित आवास पर निधन हो गया।
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता रणबीर सिंह (94) पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनको पहले वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, वहां से शुक्रवार की सुबह शामली में सहारनपुर रॉड स्थित गंगा अमृत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
जहां देर रात करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के समय उनके पुत्र कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और अन्य परिजन साथ थे। मृतक अपने पीछे 5 पुत्र और एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मंत्री सुरेश राणा चौथे नम्बर के पुत्र हैं।
मंत्री सुरेश राणा ने बतायाकि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को प्रातः 11 बजे थानाभवन में चरथावल रोड स्थित फार्म हाउस के निकट होगा।

