Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा करेंगे रोजगार मेले का शुभारंभ

  • वीवी डिग्री कॉलेज में कल लगेगा वृहद रोजगार मेला

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि आठ फरवरी को वीवी डिग्री कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि कि रोजगार मेले में स्थानीय अधिष्ठानों की अधिक से अधिक प्रतिभागिता की जाए। रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर आॅनलाइन पंजीकरण करें। उन्होंने कहा कि जिससे चयनित अभ्यर्थियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।

रोजगार मेले में एनसीआर क्षेत्र एवं स्थानीय प्रतिष्ठानों से 40 से 50 कंपनियां लगभग 2500 से 3500 विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर आॅनलाइन पंजीकरण कराकर रोजगार प्राप्त करें।

रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाई स्कूल से स्नातक, परास्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण डिप्लोमा आदि है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा वीवी डिग्री कॉलेज में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img