Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

मौलाना आजाद फैलोशिप बंद करने के केंद्र के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

  • ऑल इंडिया मुत्ताहिद महाज के पदाधिकारियो ने राष्ट्पति के नाम ज्ञापन भेजा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: ऑल इंडिया मुत्ताहिद महाज के पदाधिकारियों द्वारा जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम दिया गया। ऑल इंडिया मुत्ताहिद महाज द्वारा बताया गया कि केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक वर्गों के आर्थिक तौर पर कमजोर विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए शुरू की गयी मोलाना आजाद फेलोशिप को बन्द करने का फैसला किया है जो कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

इससे पूर्व अल्पसंख्यक वर्ग के लिए पहली कक्षा से 8 वी तक स्कालरशिप और सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के लिए नई उड़ान स्कीमो को ख़त्म करने के बाद सरकार का यह ऐसा तीसरा बड़ा फैसला है जिसकी चोट प्रत्यक्ष रूप से अल्पसंख्यक वर्गो के विद्यार्थियों पर पड़ेगी जो कि आर्थिक तंगी और गरीबी की वजह से शिक्षा प्राप्त करने से महरूम रहते हैं। यह बात सभी जानते है कि सरकार का बुनियादी काम समाज के उन वर्गों की देख रेख करना है जो गरीबी और आर्थिक तंगी की वजह से शिक्षा के मैदान में पिछड गये है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट से यह साबित हो चुका है कि अल्पसंख्यक मुस्लिम वर्ग की हालत दलितो से भी अधिक बदतर हो गयी है और इन्हे मैन स्ट्रीम में लाने के लिए उचित कदम उठाये जाने जरूरी है। लेकिन यह सरकार ऐसा करने के बजाय उनको पहले से प्राप्त सुविधाओं पर कैची चला रही है।

इस सरकार का बुनियादी नारा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास तथा एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कम्प्यूटर इन नारो को अमल की कसौटी पर जब परखते है तो सख्त मायूसी हाथ आती हैं। अतः आल इण्डिया मुत्तेहिंदा महाज मांग करता है कि केन्द्र सरकार द्वारा प्री मैट्रिक स्कालरशिप और मौलाना आजाद फैलोशिप को दोबारा शुरू करायी जाये ताकि अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब बच्चो को शिक्षा हासिल करने में दिक्कत न आये।

यहाँ अध्यक्ष शाहनवाज आफताब महबूब आलम एडवोकेट, फैजयाब खान एडवोकेट, हाजी मुनव्वर हुसेन एडवोकेट, सैय्यद मुजम्मिल एडवोकेट, काजी मौ० नईम एडवोकेट, सैय्यद अली मेहदी एडवोकेट, मौ० जहीरूदीन एडवोकेट, अनवारूल एडवोकेट, दिलनवाज एडवोकेट, नदीन अंसारी एडवोकेट, उमरदराज एडवोकेट, रिजवान अंसारी, शाहरूख एडवोकेट, डॉक्टर मुकीम एडवोकेट, काजी मोहतसीब उर्फ सनी एडवोकेट, सैय्यद अकलीम एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img